Advertisements

Andha Biryani Kaise Banaen– अंडा बिरयानी कैसे बनेगा – egg biryani Recipe

Advertisements

बिरयानी खाना सभी को पसंद होता है जिसे नॉन वेजिटेरियन बिरयानी खाने में दिक्कत है और वेजिटेरियन बिरयानी खाना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए अंडा बिरयानी एक अच्छा विकल्प है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की होती है और बनाने में आसान होती है।

आजकल रेस्टोरेंट्स और ढाबों पर बनाया जाता है और लोग इसे खाना भी पसंद करते हैं। हालांकि इसे बनाने में सामग्री थोड़ी कम लगती है और आसानी होती है।

जब बात आती है हैदराबादी Andha Biryani की जिसे बहुत लोग पसंद करते हैं, ठीक उसी तरह यहाँ अंडा बिरयानी कैसे बनेगा का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से इसे बनाओगे तो बनाने का तरीका नहीं भूलेंगे क्योंकि ज्यादा कंफ्यूज होने से विधि ज्यादा समय तक याद नहीं रहती।

Advertisements

और अगर कुछ सामग्री में गड़बड़ हो जाए तो एग बिरयानी (egg biryani Recipe) का स्वाद ही बिगड़ जाता है। इसमें अंडे के साथ आलू का भी इस्तेमाल होता है, लेकिन हम तभी इस्तेमाल करने की सलाह देंगे जब अंडों की कमी हो।

जब घर मेहमान आए या बच्चे बिरयानी बनाने को कहें और समय की कमी हो तो फटाफट रेस्टोरेंट स्टाइल अंडा बिरयानी बना सकते हैं। तो चलिए फटाफट इसे बनाने के लिए सामग्री और तरीका पता करते हैं।

आप स्टेप बाय स्टेप रेसिपी को फॉलो करें। हमें उम्मीद है यह रेसिपी आपको और आपके परिवार वालों को जरूर पसंद आएगी। यदि इंडियन स्टाइल Andha Biryani रेसिपी (egg biryani Recipe) आपको पसंद आए तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों या चाहने वालों में शेयर करना ना भूले।

Andha Biryani Kaise Banaen– अंडा बिरयानी कैसे बनेगा – egg biryani Recipe
अंडा बिरयानी कैसे बनेगा – egg biryani Recipe

अंडा बिरयानी कैसे बनेगा?

तो चलिए जानते हैं की आप अंडा बिरयानी कैसे बना सकते है वो भी घर मे ही होटल के जैसा स्वाद वाला। क्योंकि हर कोई अच्छा Andha Biryani खाना पसंद करता है तो उसके लिए मैने यह बहुत सटीक रेसपी तैयार की है जिसके द्वारा आप अंडा बिरयानी कैसे बनेगा की जानकारी मिल जाएगी।

अंडा बिरयानी की आवश्यक सामग्री

Advertisements

अंडे 8 (उबले हुए) अंडा बिरयानी✔️

बासमती चावल – 500 ग्राम✔️

Advertisements

दही 1 कप✔️

फ्राइड प्याज़ 2 कप✔️

लहसुन अदरक का पेस्ट 1 चम्मच✔️

फूड कलर थोड़ा सा✔️

२ टमाटर (कटे हुए)✔️

हरी मिर्च 6-7 (लंबी कटी हुई)✔️

तेल 2 बड़े चम्मच✔️

जीरा 1 चम्मच✔️

तेजपत्ते – 2✔️

दालचीनी २ टुकड़े✔️

लॉन्ग 8-10✔️

काली इलायची १✔️

हरी इलायची 4-5✔️

स्टार फूल 1✔️

जावित्री 1✔️

गरम मसाला 1 चम्मच✔️

हल्दी पाउडर 1 छोटी चम्मच✔️

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच✔️

पुदीने पत्ते 1 कप✔️

हरा धनिया 1 कप✔️

स्वादानुसार नमक✔️

नींबू का रस 1 चम्मच✔️

देसी घी 1 चम्मच✔️

अंडा बिरयानी कैसे बनेगा विधि

सबसे पहले एक जग में पानी उबलने के लिए रखें। जब पानी उबालना शुरू हो जाए तब दालचीनी, हरी इलायची, काली इलायची, लॉन्ग, जावित्री, जीरा, स्टार फूल, तेजपत्ता और साथ में नमक डालकर पानी में 2 मिनट तक उबालें ताकि मसालों का फ्लेवर व स्वाद पानी में मिश्रण हो जाये।

अब छलनी की मदद से मसालों को पानी से अलग कर दें फिर धुले हुए बासमती चावल मिलाएं। चावल को 70% गलने तक उबाल दें। अब बिरयानी बनाने के लिए मोटे तले का बर्तन में तेल डाल कर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर भूरा होने तक भूनें।

अब हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर सॉफ्ट (मुलायम) होने तक पकाएं। जब टमाटर सॉफ्ट (मुलायम) हो जाए तब हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, फ्राइड प्याज और नमक डालकर 2 मिनट अच्छी तरह मिलाते हुए भूनें। अब गैस की आंच धीमी करें और दही को मिला दें। फिर नींबू का रस डालकर मसालों को भूनें व पकाएं।

अब धनिया और पुदीना के पत्ते डालकर मिला दें। फिर उबले हुए अंडे डालकर 2 मिनट तक पकाए ताकि अंडे थोड़े फ्राई हो जाए। (अंडे मिलाने से पहले कांटे वाले चम्मच से चारों और छेद कर दें ताकि मसालों का फ्लेवर अंडे के अंदर मिल जाए)

अब आधा गिलास 100ml पानी डालकर 5 मिनट पकाएं। अब गैस की आंच बंद कर दें और इसमें उबले हुए बासमती चावल डाल दें। अब चावल के ऊपर फ्राई प्याज़, एक चम्मच फूड कलर, देसी घी, धनिया और पुदीने के फ्रेश पत्ते डालकर ढक्कन ढकदे।

अब गैस पर मोटे तले वाला तवे के ऊपर बिरयानी का गंज रख दें। अब फुल फ्लेम पर पकाएं। जब तवा गरम हो जाए तब आंच मीडियम करें और 10-12 मिनट के लिए पकने दे। (बिना इमली के सांभर कैसे बनेगा)

तय समय बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट के लिए बाजु में रखदे ताकि भाप निकल सके। अब प्लेट में अंडा बिरयानी (Andha Biryani) को आराम से निकाले और नींबू, दही या रायते के साथ सर्व करे।

Share With Your Friends

Leave a Comment

Advertisements